UP Scholarship 2026–27 योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों—जैसे SC, ST, OBC, सामान्य और अल्पसंख्यक वर्ग—को उनकी शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत कक्षा 9 से लेकर पोस्ट-ग्रेजुएशन तक अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाती है। पात्र छात्रों को उनकी श्रेणी और कोर्स के अनुसार अधिकतम लगभग ₹50,000 तक की राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। यह छात्रवृत्ति कक्षा 9, 10, 11, 12 के साथ-साथ ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन, डिप्लोमा और विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स में पढ़ रहे छात्रों के लिए उपलब्ध है।
| Uttar Pradeesh सरकार ने Scholarship पाने के लिए छात्रों के बैंक खाते को आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है, ताकि DBT के जरिए राशि सीधे छात्रों के खाते में भेजी जा सके। |
UP Scholarship 2026 क्या है?
UP Scholarship 2026 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक छात्रवृत्ति योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को पढ़ाई जारी रखने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। Scholarship UP के तहत SC, ST, OBC, सामान्य और अल्पसंख्यक वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को लाभ दिया जाता है।
यह छात्रवृत्ति कक्षा 9 से लेकर पोस्ट-ग्रेजुएशन तक पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए उपलब्ध है। UP Scholarship के अंतर्गत छात्रों को उनकी योग्यता, श्रेणी और कोर्स के अनुसार धनराशि प्रदान की जाती है, जो DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है।
इस योजना का मुख्य लक्ष्य शिक्षा को बढ़ावा देना और आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई बीच में छोड़ने वाले छात्रों की संख्या को कम करना है।

UP Scholarship Portal पर Fresh Login & Renewal करने की प्रक्रिया
UP Scholarship के लिए आवेदन मुख्य रूप से दो श्रेणियों में किया जाता है:
- Fresh Login: – नए छात्र पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें।
- Renewal Login: – पुराने छात्र पिछले लॉगिन से साइन इन करें, जानकारी अपडेट करें और फॉर्म सबमिट करें।
UP Scholarship Portal के लिए जरूरी दस्तावेज
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक की कॉपी
- पिछली कक्षा की मार्कशीट
- फीस रसीद
- नामांकन संख्या (Enrollment Number)
- आधार कार्ड (बैंक खाते से लिंक)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
Up Scholarship OTR Registration 2026-27
OTR (One Time Registration) एक यूनिक प्रोफाइल सिस्टम है, जिसमें छात्र अपनी व्यक्तिगत जानकारी केवल एक बार दर्ज करता है और उसे एक OTR Number (Unique ID) प्रदान किया जाता है। इससे बार-बार रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं रहती।
- UP Scholarship के लिए OTR Registration करने हेतु आधिकारिक पोर्टल https://scholarship.up.gov.in/ पर जाएं। इसके बाद वेबसाइट के नीचे दिए गए “OTR पंजीकरण करें (One Time Registration)” लिंक पर क्लिक करें।

- अब “Guidelines for UP Scholarship” का फॉर्म दिखाई देगा, जिसमें दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़कर “I Agree” पर टिक करें और फिर “Proceed” बटन पर क्लिक करें।

- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर OTR (One Time Registration) फॉर्म खुल जाएगा, जिसे आपको तीन चरणों में पूरा करना होगा—Mobile Number Authentication, e-KYC (Aadhaar e-KYC) और OTR Number Generation।

- इसके बाद वर्ग/जाति समूह का चुनाव करें.
- सामान्य वर्ग (General)
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) (अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग को छोड़कर)
- अनुसूचित जाति
- अनुसूचित जनजाति (SC)
- अल्पसंख्यक वर्ग (minority)
- मोबाइल नंबर पर एक OTP कोड आएगा।
- आधार नंबर डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करें.
जिसके बाद आपका UP Scholarship OTR Registration प्रोसेस कम्पलीट हो जाएगा।
| नोट: प्रत्येक छात्र के लिए केवल एक ही OTR Number मान्य होता है। यदि किसी छात्र के नाम पर एक से अधिक OTR पाए जाते हैं, तो उसे छात्रवृत्ति से वंचित किया जा सकता है। |
Up Scholarship Status Check करने की सरल प्रक्रिया
- UP Scholarship Status चेक करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://scholarship.up.gov.in/index.aspx पर जाना होगा।
- होम पेज पर पहुंचने के बाद मेनू बार में दिए गए “Status” लिंक पर क्लिक करें।

- Status में आपको अब अपने Session (जैसे 2024-25 / 2025-26 / 2026-27) को चुनना है।
- नए पेज पर अपना Registration Number, जन्मतिथि (DOB) और Captcha Code सही-सही भरें।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद “Submit” या “Search” बटन पर क्लिक करें।

- यदि आपके UP Scholarship Status में “Verified”, “Recommended” या “Correct” दिखता है, तो इसका मतलब है कि आपका आवेदन स्वीकृत हो चुका है और Scholarship की राशि जल्द ही आपके बैंक खाते में भेजी जा सकती है।

| नोट: यदि सभी विवरण Verified दिख रहे हैं लेकिन राशि प्राप्त नहीं हुई है, तो आप https://pfms.nic.in/ पोर्टल पर जाकर “Know Your Payment” विकल्प का उपयोग कर सकते हैं। इसके बाद भी भुगतान न मिले तो UP Scholarship Helpline Number पर संपर्क करें। |
UP Scholarship 2026 के लिए Educational Qualifications
छात्र जिस कक्षा या कोर्स में पढ़ रहा है, उसी के आधार पर उसकी पात्रता तय की जाती है।
Pre-Matric Scholarship (कक्षा 9–10)
- छात्र ने कम से कम कक्षा 8 पास की हो।
- वर्तमान में कक्षा 9 या 10 में पढ़ाई कर रहा हो।
- विद्यालय सरकार से मान्यता प्राप्त होना चाहिए।
- यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए है।
Post-Matric Scholarship (कक्षा 11–12)
- छात्र ने कक्षा 10 (हाई स्कूल) पास की हो।
- कक्षा 11 या 12 में नामांकित हो।
- संस्थान का मान्यता प्राप्त होना आवश्यक है।
Higher Education (उच्च शिक्षा)
- ग्रेजुएशन (BA, BSc, BCom, BTech आदि)
- पोस्ट-ग्रेजुएशन (MA, MSc, MCom आदि)
- प्रोफेशनल कोर्स (MBA, MCA, MBBS, Engineering आदि)
- डिप्लोमा कोर्स
- पीएचडी या अन्य शोध कार्यक्रम
- आवश्यक है कि छात्र किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान में नियमित रूप से अध्ययन कर रहा हो।
Scholarship UP के लिए Income Criteria
Pre-Matric
- General/SC/ST: ₹2.5 लाख वार्षिक आय
- OBC: ₹2 लाख वार्षिक आय
Post-Matric
- SC/ST: ₹2.5 लाख वार्षिक
- अन्य वर्ग: ₹2 लाख वार्षिक
- आय प्रमाण पत्र हाल ही (आमतौर पर 6 महीने के भीतर) जारी होना चाहिए।
- आय सीमा परिवार की कुल वार्षिक आय के आधार पर निर्धारित होती है।
Scholarship UP के लिए Eligibility Criteria Check करें
- आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- छात्र किसी मान्यता प्राप्त स्कूल, कॉलेज या विश्वविद्यालय में अध्ययनरत होना चाहिए।
- छात्र SC, ST, OBC, सामान्य (EWS) या अल्पसंख्यक वर्ग से संबंधित होना चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय निर्धारित सीमा के भीतर होनी चाहिए।
- आवेदक के पास आधार से लिंक सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए।
- पिछली कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है (न्यूनतम अंक, यदि लागू हों)।
- Renewal के लिए छात्र का पिछली कक्षा पास करना अनिवार्य है।
- एक छात्र एक समय में केवल एक ही छात्रवृत्ति का लाभ ले सकता है।
- आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे ( जाति प्रमाण पत्र, मार्कशीट, आय प्रमाण पत्र) उपलब्ध होने चाहिए।
Up Scholarship के लिए Registration करें
- Up Scholarship Registration के लिए आपको आधिकारिक पोर्टल https://scholarship.up.gov.in/index.aspx पर विजिट करना है।
- अब Homepage पर आपको student केटेगरी में New Registration ऑप्शन पर क्लिक करना है।

इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक पेज आएगा, जिसमे Registration के लिए आपको 4 ऑप्शन मिलेंगे।
अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार उचित श्रेणी चुनें:
- Pre-Matric – कक्षा 9 और 10 के लिए
- Post-Matric – कक्षा 11–12, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा और पोस्ट-ग्रेजुएशन के लिए

- इसमें आपको अपना OTR Number डालकर ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
- इस सेक्शन में आपको निम्नलिखित चार ऑप्शन मिलेंगे। जैसे:- Postmetric Other State Students / Prematric Students / Postmetric Students / Postmetric Other than Inter Students .
- फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संस्थान से संबंधित जानकारी सही-सही दर्ज करें।
- आगे के उपयोग के लिए एक लॉगिन पासवर्ड बनाएं।
- सभी विवरणों को ध्यान से जांच लें और सही पाए जाने पर फॉर्म सबमिट कर दें।
- ऐसा करने के बाद आपका अकाउंट UP scholarship Portal पर लॉगिन हो जाएगा। जिसके बाद आप UP Scholarship के लिए ऑनलाइन अप्लाई भी कर सकते है और UP Scholarship Status भी चेक कर सकते है।
UP Scholarship Portal Login कैसे करें?
- यूपी स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट UP Scholarship Portal पर जाना है।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर menu में student सेक्शन पर क्लिक करें, फिर Student सेक्शन में Login Fresh पर क्लिक करें।
- इस सेक्शन में Pre-Matric, Post-Matric आदि विकल्प मिलेंगे—अपनी जरूरत के अनुसार चयन करें।

- लॉगिन पेज पर आपको निम्नलिखित जानकारी को भरना है। जैसे:- Registration Number, Password, OTR Number और Captcha Code फिर Submit बटन पर क्लिक करें।

- लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म आपके सामने खुल जाएगा, जिसमें आपको अपनी शैक्षणिक जानकारी, पता, बैंक खाते का विवरण और फीस से संबंधित जानकारी भरनी होगी।
- इसके बाद आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करके Aadhaar OTP वेरिफिकेशन पूरा करें।
- अब आवश्यक दस्तावेज जैसे आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), फीस रसीद और बैंक पासबुक अपलोड करें।
- अंत में सभी जानकारी को अच्छी तरह जांच लें, फिर फॉर्म को Final Submit करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

- भरे हुए आवेदन फॉर्म की प्रिंट कॉपी अपने स्कूल या कॉलेज में जमा करें।
- संस्थान द्वारा दस्तावेजों की जांच के बाद आपका आवेदन लॉक कर दिया जाएगा और आगे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
| यदि Up Scholarship Login करने में कोई त्रुटि रह जाती है, तो Scholarship UP पोर्टल पर निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन सुधार (Correction) करने की सुविधा उपलब्ध होती है। |
UP Scholarship Login Renewal 2026-27 कैसे करें?
- इसके लिए आपको UP Scholarship की आधिकारिक वेबसाइट https://scholarship.up.gov.in/ पर जाना है।
- अब होम पेज पर Student सेक्शन में Login Renewal पर क्लिक करना है।

- लॉगिन पेज पर अपना पुराना Registration Number, Date of Birth, Password और OTR Number दर्ज करके लॉगिन करें।
- लॉगिन के बाद आपका पिछला आवेदन फॉर्म स्क्रीन पर दिखाई देगा। सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी को ध्यान से जांचें और जरूरत होने पर Edit/Modify विकल्प से सुधार करें।
- अब नई जानकारी अपडेट करें, जैसे वर्तमान कक्षा/कोर्स, फीस रसीद का विवरण और बैंक खाते की जानकारी (IFSC कोड, खाता नंबर)।
- इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें—फीस रसीद, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और बैंक पासबुक की कॉपी।

- अंत में सभी जानकारी को अच्छे से जांचकर Final Submit पर क्लिक करें, यही आपके Renewal आवेदन को पूरा करने का अंतिम चरण है।
UP Scholarship Portal पर Application Correction करने की प्रक्रिया
- सुधार (Correction) अवधि के दौरान UP Scholarship की आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in खोलें।
इसके बाद अपना Registration Number और Password दर्ज करके लॉगिन करें। - डैशबोर्ड में दिए गए “Edit Application” या “Application Correction” विकल्प पर क्लिक करें और फॉर्म में मौजूद गलतियों को ध्यानपूर्वक सुधारें।
- सभी बदलाव करने के बाद फॉर्म को दोबारा Submit करें और संशोधित आवेदन का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
यदि जरूरत हो, तो सुधारित फॉर्म अपने स्कूल या कॉलेज में जमा करें।
UP Scholarship Amount Details 2025- 2026 (राशि विवरण)
Pre-Matric Scholarship (Class 9–10)
| वर्ग (Category) | छात्रवृत्ति राशि |
|---|---|
| OBC | ₹150 प्रति माह + ₹750 वार्षिक अनुदान |
| SC | दिवा: ₹3500/वर्ष, आवासीय: ₹7000/वर्ष |
| ST | ₹225 प्रति माह + ₹750 वार्षिक अनुदान |
| अल्पसंख्यक | ₹225 प्रति माह + ₹750 वार्षिक अनुदान |
| सामान्य वर्ग | ₹3000 प्रति वर्ष |
| अस्वच्छ पेशा वर्ग | दिवा: ₹3500/वर्ष, आवासीय: ₹8000/वर्ष |
Post-Matric Scholarship (OBC & Minority)
| समूह | दिवा छात्र | आवासीय छात्र |
|---|---|---|
| Group I | ₹500/माह | ₹1200/माह |
| Group II | ₹530/माह | ₹820/माह |
| Group III | ₹300/माह | ₹570/माह |
| Group IV | ₹230/माह | ₹380/माह |
Post-Matric Scholarship (General, SC & ST)
| समूह | दिवा छात्र | आवासीय छात्र |
|---|---|---|
| Group I | ₹7000/वर्ष | ₹13500/वर्ष |
| Group II | ₹6500/वर्ष | ₹9500/वर्ष |
| Group III | ₹3000/वर्ष | ₹6000/वर्ष |
| Group IV | ₹2500/वर्ष | ₹4000/वर्ष |
Scholarship UP के उद्देश्य
Scholarship UP योजना का मुख्य उद्देश्य छात्रों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना और उन्हें पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं:
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को वित्तीय सहायता देना
- SC, ST, OBC, सामान्य और अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षा के अवसर प्रदान करना
- स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा तक पढ़ाई को बढ़ावा देना
- ड्रॉपआउट दर को कम करना और छात्रों को आगे पढ़ने के लिए प्रेरित करना
- पारदर्शी तरीके से छात्रवृत्ति राशि सीधे बैंक खाते में (DBT) भेजना
- ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन को सरल और तेज बनाना
यह योजना छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके उज्जवल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
Up Scholarship 2026 के लाभ
UP Scholarship 2026 योजना छात्रों के लिए कई महत्वपूर्ण लाभ प्रदान करती है, जिससे उनकी पढ़ाई आसान और बेहतर बनती है:
- आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता मिलती है
- कक्षा 9 से लेकर उच्च शिक्षा (UG, PG, Diploma) तक छात्रों को लाभ
- छात्रवृत्ति राशि सीधे बैंक खाते में (DBT) ट्रांसफर होती है
- स्कूल और कॉलेज छोड़ने (Dropout) की समस्या कम होती है
- SC, ST, OBC, सामान्य और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों को समान अवसर
- आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और सरल
- फीस, किताबें और अन्य शैक्षणिक खर्चों में मदद
- पारदर्शी सिस्टम से सही छात्रों तक लाभ पहुंचता है
यह योजना छात्रों को शिक्षा जारी रखने और बेहतर भविष्य बनाने में महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करती है
Scholarship UP Helpline Number
UP Scholarship से जुड़ी किसी भी समस्या, जैसे Registration, OTR, Status, Payment या Login Issue के लिए आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
| विभाग (Department) | कैटेगरी (Category) | अधिकारी (Officer) | संपर्क नंबर (Contact No.) | टोल फ्री नंबर |
| समाज कल्याण विभाग (उ0 प्र0) | अनुसूचित जाति एवं सामान्य वर्ग | Mr. Anand Kumar Singh | 0522-3538700 | 14568 |
| समाज कल्याण विभाग (उ0 प्र0) | अनुसूचित जाति एवं सामान्य वर्ग | Mr. Siddharth Mishra | 0522-3538700 | 14568 |
| पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग (उ0 प्र0) | अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | Mr. Lalit Kishor Mishra | 0522-2288861 | 1800-180-5131 |
| अल्पसंख्यक कल्याण विभाग (उ0 प्र0) | अल्पसंख्यक वर्ग | Mr. Avinash Tripathi | 0522-2286150 / 0522-2286470 | — |
| नोट:- कॉल करने से पहले अपना Registration Number / OTR Number जरूर तैयार रखें। अपनी Category (SC/ST/OBC/General/Minority) के अनुसार सही विभाग में कॉल करें। |
FAQ’s UP Scholarship 2026
UP Scholarship के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है?
SC, ST, OBC, सामान्य और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र आवेदन कर सकते हैं। आवेदक उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में पढ़ रहा हो।
Scholarship UP के लिए कौन-कौन सी कक्षाएं पात्र हैं
कक्षा 9-10 (Pre-Matric) और 11 से उच्च शिक्षा (Post-Matric) के छात्र पात्र हैं। इसमें UG, PG, Diploma और प्रोफेशनल कोर्स भी शामिल हैं।
Up Scholarship के लिए जरूरी दस्तावेज क्या हैं?
आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, फीस रसीद आदि जरूरी होते हैं। जाति प्रमाण पत्र भी जरूरी है यदि लागू हो।
क्या हर साल UP Scholarship के लिए आवेदन जरूरी है?
हाँ, हर साल नया आवेदन या Renewal करना जरूरी होता है। इसके बिना अगले वर्ष की छात्रवृत्ति नहीं मिलती।
क्या हर साल UP Scholarship के लिए आवेदन जरूरी है?
पोर्टल पर लॉगिन करके “Status” विकल्प से आवेदन की स्थिति देख सकते हैं। इसके लिए Registration Number की जरूरत होती है।
Up Scholarship Status कैसे चेक करें?
पोर्टल पर लॉगिन करके “Status” विकल्प से आवेदन की स्थिति देख सकते हैं। इसके लिए Registration Number की जरूरत होती है।