PFMS से UP Scholarship Status कैसे चेक करें, जानें पूरी प्रक्रिया

UP Scholarship की स्थिति को चेक करने का एक और सरल तरीका PFMS (Public Financial Management System) पोर्टल के माध्यम से है। PFMS पोर्टल सरकार द्वारा छात्रों की स्कॉलरशिप और अन्य सरकारी योजनाओं के भुगतान को ट्रैक करने के लिए विकसित किया गया है। इस पोर्टल पर आप अपनी यूपी स्कॉलरशिप का स्टेटस आसानी से देख सकते हैं।

आज हम इस लेख के माध्यम से PFMS के जरिए UP Scholarship Status के बारे में बताने वाले हैं, इस लेख में आप यह जान पाएंगे कि आप सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (पीएफएमएस) का उपयोग करके कैसे अपने छात्रवृत्ति की स्थिति को देख सकते हैं.

PFMS से चेक करें

PFMS (Public Financial Management System) वेबसाइट के माध्यम से आप अपनी स्कॉलरशिप की स्थिति आसानी से चेक कर सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत किए गए भुगतानों की जानकारी प्रदान करता है, जिसमें स्कॉलरशिप भी शामिल है।

  • सवसे पहले आप PFMS के आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करें, इसका डायरेक्ट लिंक – https://pfms.nic.in/ है.
  • इसके बाद आपके सामने Public Financial Management System का होमपेज खुल जाएगा.‌
PFMS Check Payment Status
  • इसके बाद आप होमपेज पर मौजूद “Know Your Payment” पर क्लिक करें.
pfms
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहाँ आपको कुछ निम्नलिखित जानकारियां दर्ज करनी पड़ेगी:
    • बैंक का नाम: आपका बैंक खाता जिस बैंक में है, उसका नाम चुनें।
    • खाता संख्या (Account Number): अपना बैंक खाता नंबर सावधानी से दर्ज करें।
    • कैप्चा कोड: स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा कोड भरें।
  • इसके बाद आप अपने मोबाइल नंबर और OTP के जरिए खुद को वेरीफाई करके आप सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर दें.
  • अब आपको आपके बैंक खाते में किए गए सभी भुगतान की जानकारी दिखाई देगी, जिसमें आपकी स्कॉलरशिप का भुगतान भी शामिल होगा। आप यहां देख सकते हैं कि:
    • आपकी स्कॉलरशिप की राशि आपके खाते में आई है या नहीं।
    • भुगतान की तारीख क्या है।
    • कितनी राशि ट्रांसफर की गई है।

DBT Status Tracker

  • PFMS पोर्टल पर “DBT Status Tracker” विकल्प भी उपलब्ध है।
  • इस विकल्प को चुनें और निम्नलिखित जानकारी दर्ज करें:
    • कैटेगरी: “Any Other External System” चुनें।
    • एप्लीकेशन नंबर: अपना UP Scholarship एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।
    • कैप्चा कोड: स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कोड भरें।
  • “Search” बटन पर क्लिक करें, जिसके बाद स्कॉलरशिप की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी।
pfms track payment status

इसके अलावा UMANG App के माध्यम से PFMS (Public Financial Management System) की मदद से आप अपनी छात्रवृत्ति (Scholarship) या किसी भी सरकारी योजना की भुगतान स्थिति को आसानी से चेक कर सकते हैं।

PFMS क्या है?

PFMS केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक सुविधा है, जिसका फुल फॉर्म Public Financial Management System होता है, इसे हिंदी में सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली है, यह एक वेब पर आधारित ऑनलाइन सॉफ्टवेयर ऍप्लिकेशन है.

इसका इस्तेमाल सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं के तहत आवंटित राशि का लेखा-जोखा रखने और ट्रैक करने के लिए किया जाता है, इसका इस्तेमाल उत्तर प्रदेश राज्य के छात्र अपने छात्रवृत्ति का स्टेटस देखने के लिए कर सकते हैं.

Scroll to Top