UP Scholarship Renewal कैसे करें पूरा प्रक्रिया 2026

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली स्कॉलरशिप का लाभ प्राप्त करने वाले छात्रों को हर वर्ष नवीनीकरण (Renewal) की प्रक्रिया पूरी करनी होती है, ताकि उन्हें अगले शैक्षिक सत्र के लिए भी स्कॉलरशिप मिल सके।

अगर आप पहले से ही यूपी स्कॉलरशिप का लाभ उठा चुके हैं और अब उसका नवीनीकरण करना चाहते हैं, तो इस लेख में हम आपको इसकी पूरी प्रक्रिया बता रहे हैं।

आवश्यक दस्तावेज

Renewal Candidate के लिए निम्नलिखित दस्तावेज की आवश्यकता पड़ती है:

दस्तावेजविवरण
आधार कार्डआधार से लिंक बैंक खाते के साथ।
पासपोर्ट साइज फोटोनवीनतम, स्कैन (200 KB से कम, JPEG/PDF)।
नवीनतम मार्कशीटपिछले वर्ष/कक्षा की मार्कशीट।
शुल्क रसीदवर्तमान सत्र की संस्थान की रसीद।
आय प्रमाण पत्रतहसीलदार/प्राधिकृत अधिकारी द्वारा जारी, यदि पुराना समाप्त हो गया हो।
जाति प्रमाण पत्रSC/ST/OBC/अल्पसंख्यक के लिए, यदि आवश्यक हो।
निवास प्रमाण पत्रउत्तर प्रदेश का निवास सिद्ध करने के लिए, यदि अपडेट हुआ हो।
बैंक पासबुकआधार से लिंक खाते की प्रति (IFSC कोड और खाता संख्या सहित)।
OTR IDscholarship.up.gov.in से प्राप्त।
आवेदन पत्र प्रिंटआउटऑनलाइन जमा किए गए फॉर्म की हार्ड कॉपी।

पात्रता मानदंड

मानदंडविवरण
निवासउत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी। सत्यापन: निवास प्रमाण पत्र/आधार कार्ड।
शैक्षिक योग्यताप्री-मैट्रिक: कक्षा 9-10 में अध्ययनरत।
पोस्ट-मैट्रिक: कक्षा 11-12, स्नातक, डिप्लोमा आदि में अध्ययनरत।
पिछले वर्ष उत्तीर्ण और न्यूनतम उपस्थिति।
आय सीमासामान्य/OBC: 2 लाख रुपये/वर्ष।
SC/ST: 2.5 लाख रुपये/वर्ष।
अल्पसंख्यक: 2 लाख रुपये/वर्ष।
श्रेणीसामान्य, SC, ST, OBC, अल्पसंख्यक। सत्यापन: जाति प्रमाण पत्र।
संस्थानउत्तर प्रदेश सरकार/विश्वविद्यालय द्वारा मान्यता प्राप्त।
पिछली स्कॉलरशिपपिछले सत्र में स्कॉलरशिप प्राप्त की हो।

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आप यूपी स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट यानि की https://scholarship.up.gov.in/ पर विजिट करें।
  • इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा, उसमें आपको सबसे उपर मेन्यू बार में “STUDENT” वाले अनुभाग पर क्लिक करना होगा।
  • अब “Renewal Login” पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक और लिस्ट प्रदर्शित होगी, इसमें आपको अपनी कक्षा के अनुसार लॉगिन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने कुछ इस तरह का इंटरफेस खुल जाएगा, उसमें आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, पासवर्ड के साथ–साथ कैप्चा दर्ज करना होगा, फिर इसके बाद आपको “Submit” बटन पर क्लिक करना होगा।

OTR ID या पिछले वर्ष का रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें, यदि OTR ID नहीं है, तो पहले OTR रजिस्ट्रेशन करें।

  • क्लिक करने के उपरांत आपके सामने कुछ इस तरह का इंटरफेस खुल जाएगा, उसमें आपको बाई तरफ “नवीनीकरण आवेदन पत्र को संशोधित करें” पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन का विवरण खुल जाएगा, जिसमें आपकी सारी जानकारी रहेगी।
  • फिर आपको “शैक्षणिक विवरण” भरना होगा, फिर इसके बाद कैप्चा दर्ज करके, नीचे स्थित चेक बॉक्स पर टिक करें, फिर आपको “submit” बटन पर क्लिक करने होगा।
  • इसके बाद आपके सामने शुल्क संबंधित से जानकारी आपके सामने आ जाएगी, उसको भरना होगा तथा फिर कैप्चा दर्ज करके, नीचे स्थित सत्यापन वाले बॉक्स पर टिक करें फिर आपको “Update” वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • तत्पश्चात आपके समाने गत वर्ष से संबंधित जानकारी आ जाएगी, उसे भरने के बाद कैप्चा दर्ज करें और नीचे स्थित बॉक्स पर टिक करें और “Update” पर क्लिक करें।
  • फिर आपको जांच हेतु आवेदन पर प्रिंट करें पर क्लिक करके आप प्रिंट निकाल सकते हैं।
  • फिर यदि आप चेक के दौरान ऐसा पाते हैं की अपने जो भरा है, वह सही है तो आप फाइनल सबमिट करके प्रिंट निकाल सकते हैं।
  • अब आवेदन का एक प्रिंट अपने स्कूल या कॉलेज में अंतिम तिथि से पहले जमा कर दें.

हेल्पलाइन नंबर

विभागसंपर्क नंबरटोल-फ्री
सामाजिक कल्याण (SC/सामान्य)0522-353870014568
पिछड़ा वर्ग (OBC)0522-22888611800-180-5131
अल्पसंख्यक कल्याण0522-2286150, 0522-22864701800-180-5229
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन1076
Scroll to Top